Site icon Hindi Dynamite News

Haryana Actor Arrest: एक्‍ट्रेस से रेप केस में हरियाणवी एक्टर अमरोहा से गिरफ्तार

हरियाणवी फिल्मों और एलबमों की दुनिया में पहचाने जाने वाले अभिनेता उत्तर कुमार एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने एक्टर को अमरोहा के एक फार्महाउस से गिरफ्तार किया है।
Post Published By: Jay Chauhan
Published:
Haryana Actor Arrest: एक्‍ट्रेस से रेप केस में हरियाणवी एक्टर अमरोहा से गिरफ्तार

Ghaziabad: एक्‍ट्रेस से रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी एक्टर को अमरोहा के फार्म हाउस से दबोचा।
जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन थाने में एक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज है। पीड़िता ने अभिनेता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

हापुड़ जिले की रहने वाली दलित एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि साल 2020 में वह एक हरियाणवी एलबम की शूटिंग के दौरान उत्तर कुमार से मिली थी। उस समय काम की शुरुआत करने वाली पीड़िता को उत्तर ने सहयोग और अच्छे रोल दिलाने का भरोसा दिया लेकिन शूटिंग के बाद वह लगातार दबाव डालकर उससे संबंध बनाते रहे।

Uttarakhand: हरियाणा पुलिस के दरोगा पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने देहरादून में खुद को मारी गोली

आरोप है कि कई बार उसने मना भी किया, मगर करियर बर्बाद करने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी कहा कि उत्तर ने कई बार उसके साथ जातिसूचक टिप्पणियां कीं और अपमानित किया।

हरिद्वार में दिनदहाड़े हरियाणा पुलिस पर गोलीबारी, खौफनाक वारदात में सब इंस्पेक्टर घायल

पीड़िता ने  बताया कि लखनऊ में उसने आत्मदाह का प्रयास भी किया था। उत्तर कुमार पर कार्रवाई को लेकर उसने प्रदर्शन किया था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

गाजियाबाद पुलिस को जानकारी मिली कि उत्तर कुमार अमरोहा जिले के एक फार्महाउस में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद लाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उत्तर से लंबी पूछताछ की जाएगी और सभी आरोपों की जांच गंभीरता से की जा रही है।

विवादों में घिरे एक्टर

बता दें कि उत्तर कुमार पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों में घिरे रहे। उन्होंने हरियाणवी सिनेमा और कई एलबम में काम किया। ग्रामीण कहानियों और देसी अंदाज के चलते उन्होंने दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले में सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके हैं और मेडिकल समेत अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी काम हो रहा है। आरोपी उत्तर कुमार को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

 

 

 

Exit mobile version