
प्रेमिका ने काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट
Hardoi: हरदोई मल्लावां थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी जसवंत सिंह (29 वर्ष) पुत्र जोगेंद्र सिंह अपनी प्रेमिका से मिलने मल्लावां आया था। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि प्रेमिका ने प्रेमी पर अचानक हमला कर उसके निजी अंग को काट दिया।
जानकारी के अनुसार हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालांकि, हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमिका के परिवार वाले और यशवंत उतराखंड में नौकरी करते थे, वहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों की जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे प्यार हो गया. युवती अपने घर वापस लौट आई, लेकिन दोनों के बीच बातचीत होती रही।
इसी कड़ी में प्रेमी यशवंत अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर हरदोई पहुंचा था।
हरदोई में खाद को लेकर किसान परेशान, अधिकारियों की आंखों पर पट्टी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने घटना की छानबीन की और पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हरदोई सीडीओ सान्या छाबड़ा का औचक निरीक्षण, लापरवाह चार कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस
इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग प्रेम प्रसंग के इस विवाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
Location : Hardoi
Published : 29 August 2025, 12:07 AM IST
Topics : boyfriend critical condition cuts off girlfriend Hardoi