हमीरपुर में मासूम बच्ची की मौत के बाद बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर किया पथराव, कई शीशे टूटा

हमीरपुर में तीन साल की मासूम की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैली है। लेकिन पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी के बाद मामला और बिगड़ गया। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया, जिसमें कई वाहनों के शीशे टूट गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 November 2026, 1:21 AM IST

Hamirpur: जिले के मुस्कुरा थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ। बच्ची का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने करीब 40 वर्षीय युवक पर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे पुलिस की कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को बनाया निशाना

मासूम की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश

जानकारी के मुताबिक, रविवार को बच्ची का शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना को लेकर लोगों में गुस्सा फैल गया। परिजनों का आरोप है कि करीब 40 वर्षीय युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने कथित आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

पुलिस और परिजनों में कहासुनी के बाद पथराव

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान पुलिस और परिजनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष

Jindal Estate Cup पर दो टीमों का कब्जा, पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो बने संयुक्त विजेता

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं, बच्ची की मौत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

सुल्तानपुर में लिफ्ट हादसे ने पकड़ा तूल, SDM के बयान से शिक्षकों में नाराजगी, की ये मांग

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही बच्ची की मौत से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

 

Location :  Hamirpur

Published :  2 November 2026, 1:14 AM IST