
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीच सड़क खंभा बना खतरा (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Noida: गौतमबुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों पर काफी गर्व महसूस करते हैं, लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आपको पता लग जाएगा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने कितनी लापरवाही की हैं।
यह फोटो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की है। दरअसल, सुपरटेक इकोविलेज-2 हाउसिंग सोसाइटी के सामने सड़क पर वाहनों का काफी दवाब रहता है, इस दवाब को कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सड़क का चौड़ीकरण करवाया, लेकिन जिम्मेदार अफसर और कर्मचारी बीच सड़क से पोल हटाना भूल गए। अब भूले हैं या फिर अपनी दूसरी की जिंदगी की कोई परवाह नहीं है। यह बात तो प्राधिकरण का अर्बन विभाग ही बता सकता है।
Greater Noida में दीपक नागर की हत्या पर तनाव: आक्रोशित भीड़ ने बंद किया रास्ता, एनकाउंटर की मांग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की यह सड़क कभी भी किसी की भी जान ले सकती है। अगर तेज रफ्तार वाहन इस पोल से टकरा गया तो गाड़ी में बैठे लोगों की जान पर बात आ सकती है और इस फोटो को देखकर हर कोई इसकी समझ सकता है तो क्या ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसर नहीं समझ सकते।
कोरोना से पहले थी सेवा, अब फिर से उठी मांग… Noida E-Bus सेवा में दादरी को जोड़ने की मांग तेज
इस मामले में डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसर और सीनियर मैनेजर प्रभात शंकर से बातचीत की। उन्होंने बताया, "हमने इस मामले में अर्बन विभाग को 2 बार नोटिस भेजा है और जल्द ही पोल को हटाने के आदेश दिए हैं। पोल नहीं हटाया जाता तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Location : Noida
Published : 25 May 2026, 8:33 AM IST