ग्रेटर नोएडा के इस हत्याकांड में हुई मायावती की एंट्री, योगी सरकार से बोली यह बात

ग्रेटर नोएडा के गोपाल शर्मा हत्याकांड ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस के बाद बसपा प्रमुख मायावती भी मामले में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने योगी सरकार से उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। जानिए पूरा मामला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 May 2026, 8:54 AM IST

Noida: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में हुए गोपाल शर्मा हत्याकांड (Gopal Sharma Murdercase) ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) की एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) को इस मामले में उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए, जिससे आरोपियों को कड़ी सजा मिले।

योगी सरकार के खिलाफ नेताओं ने खोला मोर्चा

आपको बता दें कि मायावती से पहले कांग्रेस (Congress) ने भी इस मुद्दे को उठाया था। अब राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों के अलग-अलग बयान इस मामले में आ रहे हैं। सभी विपक्ष की पार्टी और दल इस वक्त योगी सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं।

कब मिली थी लाश

दरअसल, बनवारीवास गांव में रहने वाले 15 साल के गोपाल शर्मा की हत्या कर दी गई थी। गोपाल शर्मा 21 मई को लापता हुआ और अगले दिन 22 मई की रात को पड़ोस के गांव रोही में स्थित एक मकान में मिला। उसकी लाश बहुत बुरी हो चुकी थी। गोपाल शर्मा की हत्या के बाद विपक्ष ने योगी सरकार (Yogi Government) को घेरा। अब इस मामले में मायावती भी खुलकर सामने आ गई है।

Location :  Noida

Published :  30 May 2026, 8:54 AM IST