Gorakhpur: संग्रामपुर उनवल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, वार्ड नं 1 की टीम बनी चैंपियन

ख़जनी क्षेत्र उनवल नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में आयोजित स्व० विपुल कुमार पाण्डेय स्मृति कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक मैदान में मौजूद रहे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 February 2026, 2:05 AM IST

Gorakhpur: ख़जनी क्षेत्र उनवल नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में आयोजित स्व० विपुल कुमार पाण्डेय स्मृति कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें वार्ड नं 1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महावीर छपरा की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक मैदान में मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले में महावीर छपरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी वार्ड नं 1 की टीम ने शुरू से ही आक्रामक तेवर दिखाए। टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन तालमेल और दमदार स्ट्रोक्स के दम पर गेंदबाजों पर दबाव बनाया। निर्धारित 10 ओवरों के मुकाबले में वार्ड नं 1 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कई आकर्षक चौके-छक्के लगाए गए, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

113 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महावीर छपरा की टीम ने भी हार नहीं मानी और अंत तक संघर्ष किया। शुरुआती ओवरों में टीम ने तेजी से रन जुटाने की कोशिश की, लेकिन वार्ड नं 1 की सधी हुई गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से महावीर छपरा की टीम दबाव में आ गई। पूरे प्रयास के बावजूद टीम निर्धारित 10 ओवरों में 97 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पीछे रह गई।

India US Trade Deal: क्या रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत, इस कदम से देश को क्या होगा नफ़ा-नुकसान

विजेता टीम को मिली ट्रॉफी

मैच समाप्त होते ही वार्ड नं 1 की टीम की जीत पर मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। समापन समारोह में नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल के नगर अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार दुबे ने विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। आयोजन समिति के प्रयासों की भी उन्होंने प्रशंसा की।

गोरखपुर SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, 25 हजार इनामी खूंखार बदमाश समेत दो डकैत गिरफ्तार

खेल प्रेमी कि हौसला अफजाई

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला। फाइनल देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक मैदान में मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 3 February 2026, 2:05 AM IST