गोरखपुर में प्रशासनिक फेरबदल: सदर समेत चार तहसीलों के एसडीएम बदले, डीएम ने जारी किए आदेश

गोरखपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने चार उप जिलाधिकारियों (SDM) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गुरुवार को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया। जारी आदेश के अनुसार जिले की चार प्रमुख तहसीलों के SDM के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सदर तहसील को मिला नया SDM

आदेश के अनुसार, ज्ञान प्रताप सिंह को सदर तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। वह पहले एसडीएम गोरखपुर के साथ-साथ तहसीलदार सदर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।अब उन्हें पूर्ण रूप से सदर तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां भी पढ़ें: गोरखपुर: महिला के रौद्र रूप से कांपा राजस्व महकमा, डर के मारे अधिकारियों ने खुद को कमरे में किया बंद; जानें क्या है मामला

सहजनवां और गोला में भी नई तैनाती

प्रशासनिक फेरबदल के तहत नमन मेहता को सहजनवां तहसील का एसडीएम नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एसडीएम गोरखपुर के पद पर कार्यरत थे। वहीं, मनीष कुमार को गोला तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

बांसगांव में मलखान सिंह को जिम्मेदारी

कैंपियरगंज में एसडीएम (जुडिशियल) के पद पर कार्यरत मलखान सिंह को बांसगांव तहसील का एसडीएम बनाया गया है। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रतियां

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश की प्रतियां मंडलायुक्त गोरखपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य कोषाधिकारी, सभी एसडीएम और तहसीलदारों समेत संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।

यहां भी पढ़ें: गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल! किसे मिली अहम जिम्मेदारी, किसकी बदली कुर्सी? आदेश जारी होते ही मचा चर्चा का दौर

प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नई तैनाती से राजस्व मामलों के निस्तारण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी। इसके साथ ही लोगों को प्रशासनिक सेवाएं भी पहले की तुलना में अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेंगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 July 2026, 8:43 PM IST

Related News

Advertisement