Gorakhpur को बनाना है नंबर 1, स्वच्छता रैंकिंग को लेकर मेयर मंगलेश श्रीवास्तव का बड़ा संकल्प

नौकायन तारामंडल और रामगढ़ ताल क्षेत्र में एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सांसद रवि किशन शुक्ला और मेयर मंगलेश श्रीवास्तव सहित नगर निगम के अधिकारियों और छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सांसद ने रामगढ़ झील को प्लास्टिक मुक्त रखने और जलीय जीवों को बचाने के लिए जनता से डस्टबिन का उपयोग करने की अपील की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 June 2026, 11:34 AM IST

Gorakhpur : नौकायन तारामंडल पर एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, पार्षद, नगर निगम के अधिकारी, सुपरवाइजर, कर्मचारी और सफाई कर्मियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनता भी भारी संख्या में उपस्थित रही।

गोरखपुर को नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य: मेयर

अभियान के दौरान मेयर मंगलेश श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का सामूहिक लक्ष्य गोरखपुर को स्वच्छता अभियान में देश और प्रदेश में नंबर वन स्थान दिलाना है। इसके लिए नगर निगम और जनता को मिलकर प्रयास करने होंगे।

Gorakhpur Cyber Fraud: जब खाकी भी नहीं रही सुरक्षित, पुलिसकर्मी का फोन हैक कर शातिरों ने कैसे उड़ाए लाखों?

सांसद रवि किशन ने दी सख्त हिदायत

सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि रामगढ़ ताल झील की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर मॉनिटरिंग करते रहते हैं। हम सभी का यह परम प्रयास होना चाहिए कि इस झील की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोई भी खाने-पीने का सामान इधर-उधर न फेंके, बल्कि उसे डस्टबिन (कूड़ेदान) में ही डाले।

सांसद ने जनता से की खास अपील

सांसद ने रामगढ़ ताल को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि लोग झील में गंदगी के साथ-साथ प्लास्टिक भी फेंक रहे हैं, जो पानी में रहने वाली मछलियों और जलीय जीवों के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने आगे कहा कि गोरखपुर के वासी अब जागरूक हैं और उन्होंने सड़कों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 June 2026, 11:34 AM IST