
गोरखपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: गोरखपुर पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव में पुलिस लाइन से लेकर कई थानों और चौकियों तक तैनाती बदली गई है।
जनहित और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जारी आदेश के तहत संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल में कुछ पुलिसकर्मियों को थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को पुलिस लाइन और डायल-112 जैसी इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह को डीसीआरबी से पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को थाना चौरीचौरा से डायल-112 में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक राजू रंजन सिंह को थाना गुलरिहा से हटाकर थाना झंगहा की गोबडौर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक रंजीत रंजन को चौकी प्रभारी डोमिनगढ़, थाना तिवारीपुर से थाना तिवारीपुर में तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें- Rewari Accident: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया एल्यूमिनियम प्लेटों से भरा ट्रक, केबिन में फंसे चालक की मौत
इसके अलावा उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उपनिरीक्षक सोनू कुमार को थाना शाहपुर से थाना गीडा स्थानांतरित किया गया है।
इस फेरबदल में पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें आशुतोष सिंह और उमेश कुमार यादव को थाना बेलीपार भेजा गया है। अंजनी कुमार तिवारी को थाना चिलुआताल, संतोष कुमार यादव और वीरेन्द्र सिंह यादव को थाना गगहा, अविनाश कुमार सिंह को थाना गोला और विनय कुमार सिंह को थाना पिपराइच में तैनाती दी गई है।
वहीं, उमेश सिंह यादव और उमेश चन्द शुक्ला को थाना पीपीगंज भेजा गया है। दीपक कुमार गुप्ता को थाना कैम्पियरगंज, अभिषेक कुमार सिंह को थाना एम्स, शैलेष सिंह यादव को थाना राजघाट और आलोक कुमार सिंह को थाना बांसगांव में नई जिम्मेदारी मिली है।
सूची में उपनिरीक्षक सुमित कुमार का नाम भी शामिल है। उन्हें सोशल मीडिया से हटाकर थाना गोला में तैनात किया गया है। इस तरह विभाग की अलग-अलग इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जगहों पर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली में बिना रुपये लिए बना दिया 41.80 लाख का कर्जदार, कोर्ट के आदेश पर तीन पर FIR
पुलिस विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थानांतरण आदेश की जानकारी लेकर तत्काल नए तैनाती स्थल के लिए रवाना होने को कहा गया है।
Location : Gorakhpur
Published : 17 October 2026, 1:24 PM IST