घटना दिनांक 23 मई 2024 की है, जब वादी मुकदमा अपनी मां के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात साइकिल सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर वादी की मां के गले से सोने की चैन छीन ली थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

आरोपी का फाइल फोटो
Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा करते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधियों पर लगाम कसने और जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गोला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
क्या है मामला?
थाना बड़हलगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 275/2024 धारा 392/411 भारतीय दंड संहिता से संबंधित अभियुक्त नसरुद्दीन पुत्र जब्बार निवासी करनपुरा थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
कैसे हुई थी वारदात?
घटना दिनांक 23 मई 2024 की है, जब वादी मुकदमा अपनी मां के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात साइकिल सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर वादी की मां के गले से सोने की चैन छीन ली थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित द्वारा तत्काल थाना बड़हलगंज में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारियों के आधार पर अभियुक्त की पहचान की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त नसरुद्दीन को गिरफ्तार कर मामले का सफल अनावरण किया।