Gorakhpur: खतौनी असली, जमीन गायब! मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

गोरखपुर में सामने आई जमीन ठगी की यह घटना सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि एक बड़े गिरोह की साजिश का संकेत हो सकती है। फर्जी कागज, असली बैनामा और फिर अचानक खुला ऐसा राज जिसने सबको चौंका दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 April 2026, 4:12 PM IST

Gorakhpur: सहजनवा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी खतौनी दिखाकर एक परिवार से 20.50 लाख रुपये हड़प लिए और जमीन का बैनामा भी करा दिया। बाद में जब पीड़ित परिवार जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो पूरा मामला फर्जी निकला।

जानकारी के मुताबिक, बेलहर निवासी आरती साहनी के माता-पिता अशिक्षित होने के कारण जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान रहीमाबाद निवासी अभिमन्यु यादव और टिकरिया निवासी दुर्गेश निषाद ने उनसे संपर्क किया। दोनों आरोपियों ने आराजी संख्या 358 और 381 की खतौनी दिखाते हुए दावा किया कि यह जमीन गणेश, महेश और तारा देवी के नाम दर्ज है और पूरी तरह वैध है।

जानसाजों ने ऐसे रची साजिश

जालसाजों ने भरोसा दिलाकर पीड़िता की मां ज्ञानमती के नाम जमीन का बैनामा भी करा दिया। सौदा 20.50 लाख रुपये में तय हुआ। बैनामा प्रक्रिया के दौरान महेश यादव के खाते में 8 लाख रुपये और अभिमन्यु यादव के खाते में 10.50 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, जबकि 2 लाख रुपये नकद दिए गए। इतना ही नहीं, बैनामे के बाद भूमि का खारिज दाखिल भी करा दिया गया, जिससे परिवार को कोई शक नहीं हुआ।

Maharajganj News: फरेंदा में पुलिस की अहम पहल, सार्वजनिक स्थलों पर लगाए हेल्पलाइन पोस्टर

लेकिन मामला तब खुला जब परिवार खेत पर खेती करने पहुंचा। वहां टिकरिया निवासी राम सुमेर ने जमीन पर दावा करते हुए विरोध किया और करीब 30 वर्ष पहले हुए पुराने बैनामे के दस्तावेज दिखाए। इसके बाद जब गहराई से जांच की गई तो सामने आया कि जिस जमीन का बैनामा कराया गया है, वह वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं है या कागजों में हेरफेर कर फर्जी तरीके से सौदा किया गया है।

आरोपियों पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप

पीड़ित परिवार ने जब अपने पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले से परेशान होकर पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी गीडा से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिमन्यु यादव, दुर्गेश निषाद, गणेश, महेश और तारा देवी के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुजफ्फरनगर में सीएम योगी के मंच से पहले ही RLD विधायक की ‘नो एंट्री’, बाहर से लौटाया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 April 2026, 4:12 PM IST