
हरपुर बुदहट पुलिस गिरफ्तारी(Source: Google)
Gorakhpur: जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरपुर बुदहट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी और क्षेत्राधिकारी गीडा के मार्गदर्शन में हरपुर बुदहट पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने अंगद चौहान नाम के युवक को रोका। कड़ाई से पूछताछ करने पर बरामद मोटरसाइकिल चोरी की निकली।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बीते 8 मई 2026 को थाना क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 119/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंगद चौहान पुत्र पुली चौहान के रूप में हुई है, जो जनपद गोरखपुर के थाना हरपुर बुदहट के अंतर्गत ग्राम मझौरा का निवासी है। पुलिस की इस सफल कार्रवाई में टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें मुख्य रूप से उपनिरीक्षक सूर्यकान्त पंडित, कांस्टेबल गोरखनाथ यादव और कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे। इन पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते ही अभियुक्त की गिरफ्तारी और चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी संभव हो सकी।
Location : Gorakhpur
Published : 12 May 2026, 1:42 AM IST
Topics : Gorakhpur New Gorakhpur Police Harpur Budhat News UP News Crime News Vehicle Thief Arrested