Gorakhpur Transfer News: चुनाव 2027 से पहले गोरखपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 8 BDO का तबादला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच गोरखपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिले में तैनात आठ खंड विकास अधिकारियों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। किसी को बाराबंकी भेजा गया तो किसी को सिद्धार्थनगर और देवरिया में नई जिम्मेदारी मिली है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 November 2026, 3:06 PM IST

Gorakhpur: आगामाी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच, गोरखपुर में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक, जिले में तैनात आठ खंड विकास अधिकारियों (BDOs) का तबादला दूसरे जिलों में हुआ है। इन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल से गोरखपुर के कई विकास खंडों के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव आएगा।

चुनाव से पहले प्रशासनिक तंत्र को सुव्यवस्थित करने की कोशिश

आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों, इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी प्रक्रिया के तहत, चुनाव आयोग की स्थानांतरण नीति के अनुसार अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Hathras: छत पर खड़े होकर देख रहा था कार्यक्रम, अचानक लगा ऐसा करंट कि झुलस गया मासूम

आमतौर पर यह माना जाता है कि चुनाव के दौरान किसी अधिकारी का लंबे समय तक एक ही जिले या क्षेत्र में तैनात रहना उचित नहीं है, क्योंकि इससे उनकी निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। इसलिए, तय मानदंडों के दायरे में आने वाले अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह के स्थानीय दबाव, पक्षपात या अनुचित प्रभाव के जोखिम को कम करना है।

आठ BDOs का दूसरे जिलों में तबादला

गोरखपुर से स्थानांतरित किए गए आठ खंड विकास अधिकारियों (BDOs) की सूची में कई नाम शामिल हैं। स्थानांतरण आदेश के अनुसार, सत्यकाम तोमर को बाराबंकी भेजा गया है, जबकि रमेश शुक्ला और दिवाकर सिंह को सिद्धार्थनगर में नई तैनाती दी गई है।

इसके अलावा, मोहम्मद आसिफ अखलाक का तबादला देवरिया और शशि पांडे का गाजीपुर में किया गया है। खजनी ब्लॉक में तैनात रहीं सुप्रिया का तबादला भी सिद्धार्थनगर में कर दिया गया है। वहीं, रजत गुप्ता को बस्ती में और गरिमा देवी को कुशीनगर में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुल मिलाकर, पहले गोरखपुर में तैनात रहे आठ अधिकारियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

ये भी पढ़ें- महराजगंज: आनंदनगर रेलवे विश्रामालय के बरामदे में मिला रेलवे कर्मी का शव, इलाके में सनसनी

गोरखपुर के लिए यह फेरबदल क्यों महत्वपूर्ण माना जा रहा है?

राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों ही दृष्टिकोण से गोरखपुर उत्तर प्रदेश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। यही नहीं यह मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए यहां की प्रशासनिक गतिविधियों पर विशेष रूप से कड़ी नजर होती है। ऐसे में विधानसभा चुनावों से पहले BDO स्तर पर किए गए बदलावों को काफी अहम माना जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  16 November 2026, 3:06 PM IST