
Gorakhpur: थाना खोराबार क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्ती के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उ0नि0 मंजीत खरवार व उनकी टीम ने मु0अ0स0 600/25 धारा 191(2), 109, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में दी गई तहरीर में बताया गया था कि विपक्षी पक्ष के सीताराम पुत्र रामप्रीत निवासी जंगल रामगढ़ उर्फ चवरी थाना खोराबार, पुरानी रंजिश के चलते एक राय होकर आवेदक के पिता पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि पीड़ित को गम्भीर चोटें आईं और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
दिल्ली धमाके के बाद गोरखपुर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कड़ी सुरक्षा
घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अभियुक्त की तलाश में दबिशें बढ़ा दीं। खोजबीन के दौरान उ0नि0 मंजीत खरवार, उ0नि0 कृष्ण चन्द यादव, का0 प्रदीप यादव और का0 आशीष यादव की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया हेतु भेज दिया गया है। थाना खोराबार पुलिस का कहना है कि इलाके में अपराध और रंजिशपूर्ण घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अपराधी मानसिकता वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली धमाके के बाद गोरखपुर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कड़ी सुरक्षा
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और आखिरकार गंभीर हमले का रूप ले लिया। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न लें बल्कि पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
Location : Gorakhpur
Published : 11 November 2025, 7:19 PM IST
Topics : accused arrested attempt to murder father Gorakhpur