गौतमबुद्ध नगर के छात्रों के लिए गुड न्यूज़, सोमवार से बदल गया स्कूल जाने का टाइम, पढ़ें नया आदेश

गौतमबुद्ध नगर के लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए स्कूल टाइमिंग को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भीषण गर्मी के कारण कुछ दिन पहले बदला गया स्कूल का समय अब फिर से बदल दिया गया है। जिला प्रशासन ने मौसम की समीक्षा के बाद नया आदेश जारी कर दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 July 2026, 8:12 PM IST

Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले के छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और उमस के चलते अस्थायी रूप से बदली गई स्कूलों की टाइमिंग अब समाप्त कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राहुल पंवार ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय सोमवार (6 जुलाई 2026) से अपने पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार संचालित होंगे। यह आदेश जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।

गर्मी के चलते किया गया था समय में बदलाव

पिछले दिनों जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों का समय बदल दिया था। जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर की अनुमति के बाद 29 जून को जारी आदेश के तहत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किए जा रहे थे। जिससे बच्चों को तेज धूप और गर्मी से बचाया जा सके।

Video: अचानक क्यों बदली Ram Mandir ट्रस्ट की बैठक की तारीख? चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर जल्द फैसले की तैयारी

मौसम में सुधार के बाद लिया गया फैसला

अब मौसम की स्थिति में सुधार और प्रशासनिक समीक्षा के बाद स्कूलों की पुरानी ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी बहाल कर दी गई है। बीएसए राहुल पंवार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 6 जुलाई से सभी विद्यालय पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर पूर्ण अवधि तक संचालित होंगे। इससे स्कूलों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां भी सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

उम्र बनी जान की दुश्मन! शादी के चार महीने बाद बोरी में मिला शव, आखिर क्या हुआ नवविवाहिता के साथ?

Location :  Noida

Published :  4 July 2026, 8:12 PM IST