
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत करते किसान (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Greater Noida: अपनी मांगों को लेकर गौतमबुद्ध नगर के किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन किसानों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अब किसानों ने ऐलान किया है कि आगामी 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर एक बड़ी महापंचायत होगी, जिसमें करीब 10 हजार से ज्यादा किसान एकत्रित होंगे।
महापंचायत का ऐलान करते हुए किसान नेता डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि जिले में किसान अपनी आबादी और भूखंड को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है, लेकिन किसानों की आवाज को सिर्फ इस सरकार में दबाया जा रहा है। डॉ. रुपेश वर्मा ने आगे कहा कि इससे अच्छी अखिलेश यादव की सरकार थी। कम से कम अपने हक़ के लिए लड़ाई तो लड़ लेते थे, लेकिन इस सरकार में सिर्फ तानाशाही चलती है।
नोएडा मजदूर आंदोलन : नक्सल ठप्पे पर भड़के Akhilesh Yadav, योगी से पूछा- 10 साल में ऐसे हालात क्यों?
सोरन प्रधान ने बताया कि सरकार ने किसानों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज तक रोजगार नहीं मिल। जिले में एक भी जनप्रतिनिधि ऐसा नहीं है, जो किसानों के मुद्दों को उठाए। जिन किसानों की जमीन पर गौतमबुद्ध नगर बना, उन किसानों को आज प्रताड़ित किया जा रहा है।
Akhilesh Yadav Rally: दादरी में अखिलेश यादव की एंट्री, नारों से गूंज उठा पंडाल
किसानों का कहना है कि इसलिए 17 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार और तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत की जाएगी। जिसमें करीबन 10 से ज्यादा किसान हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि जिले के करीब एक लाख किसान परेशान हैं, जिनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।
Location : Greater Noida
Published : 8 July 2026, 9:56 AM IST
Topics : Akhilesh Yadav Government Farmers Mahapanchayat Gautam Buddh Nagar Farmers Greater Noida Protest Yogi Government