NRHM Scam के मुख्य आरोपी पूर्व MLA मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई

एनआरएचएम घोटाले के मुख्य आरोपी और कथित सरगना, पयागपुर (बहराइच) के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 10 June 2026, 6:26 PM IST
google-preferred

Bahraich: उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की सीआई सेक्टर टीम ने एनआरएचएम घोटाले के मुख्य आरोपी और कथित सरगना, पयागपुर (बहराइच) के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

सतर्कता अधिष्ठान की जांच में पाया गया कि पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल (6 मार्च 2012 से 11 मार्च 2017) के दौरान आय के वैध एवं ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की। इस संबंध में थाना सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर में दर्ज मुकदमा संख्या 11/2023 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

एनआरएचएम घोटाले से जुड़े कई मामलों में नाम

जांच एजेंसी के अनुसार, मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान में तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं, जिनमें एनआरएचएम घोटाले से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच जारी है।

श्रावस्ती में करोड़ों के घोटाले की जांच

एफआईआर संख्या 07/2026 में आरोप है कि वर्ष 2017-18 से 2021-22 के बीच जनपद श्रावस्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM) से संबंधित कार्यों में व्यापक अनियमितताएं की गईं। इस मामले में भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

बलरामपुर प्रकरण में भी गंभीर आरोप

एफआईआर संख्या 08/2026 के तहत बलरामपुर जिले में एनआरएचएम योजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी दस्तावेजों और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जा रही है। इस मामले में भी पूर्व विधायक सहित अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।

गोण्डा एनआरएचएम घोटाले में भी दर्ज है मुकदमा

अयोध्या सेक्टर में दर्ज एफआईआर संख्या 08/2025 में गोण्डा जिले के एनआरएचएम घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में भी मुकेश श्रीवास्तव और अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है।

साक्ष्य संकलन और पूछताछ जारी

सतर्कता अधिष्ठान ने बताया कि सभी मामलों में गहन पूछताछ, दस्तावेजी साक्ष्य संकलन और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। जांच एजेंसियां एनआरएचएम घोटाले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

Location :  Bahraich

Published :  10 June 2026, 6:26 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement