पहले खाई यौन पावर की गोलियां, फिर गर्लफ्रेंड के साथ मौत होने तक बुझाता रहा हवस, पढ़ें फिरोजाबाद की हैरान कर देने वाली कहानी

फिरोजाबाद में गर्लफ्रेंड की हत्या और रेप के आरोप में 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने जन्मदिन के दिन युवती को होटल बुलाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव की बात सामने आई है। पुलिस मामले में दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 31 August 2026, 1:59 PM IST

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय युवक पर अपनी 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ रेप और हत्या का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी ने अपने जन्मदिन के दिन युवती को मिलने के बहाने होटल बुलाया था। आरोप है कि होटल के कमरे में वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।

जन्मदिन के बहाने होटल बुलाने का आरोप

मृतका फिरोजाबाद की रहने वाली थी और गुरुग्राम में एक क्विक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती थी। रक्षाबंधन के मौके पर वह अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे 26 अगस्त को मिलने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि उस दिन आरोपी का जन्मदिन भी था और दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी और युवती ने 12वीं कक्षा तक साथ पढ़ाई की थी। इसके बाद युवती ने बीएससी की पढ़ाई पूरी की और नर्सिंग का कोर्स करने के बाद गुरुग्राम में नौकरी शुरू कर दी थी।

होटल के कमरे में वारदात

पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती को मिलने के बाद घर नहीं जाने दिया और उसे फिरोजाबाद के एक होटल में लेकर पहुंचा। आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपी ने सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया और युवती के साथ जबरन संबंध बनाए। जब आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने की कोशिश की तो युवती ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट

पुलिस ने आगे बताया कि घटना 26 अगस्त की रात की है और अगले दिन सुबह युवती की मौत का मामला सामने आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव बताई गई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, होटल रिकॉर्ड, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान आरोपी के पास से युवती का मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। हालांकि, पुलिस पूछताछ में दिए गए बयान को अदालत में अंतिम सबूत नहीं माना जाता है।

Location :  Firozabad

Published :  31 August 2026, 1:43 PM IST