जिले के ऊंचाहार चौराहे पर स्थित एक सुपर मार्ट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा सुपर मार्ट जलकर खाक हो गया।

सुपर मार्ट में अचानक आग
Raebareli: जिले के ऊंचाहार चौराहे पर स्थित एक सुपर मार्ट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा सुपर मार्ट जलकर खाक हो गया। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने मार्ट मालिक को सूचना दी।
धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मार्ट मालिक डॉ. महेंद्र वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को खबर दी गई। आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के प्रतिष्ठानों में भी खतरा बढ़ गया।
T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, टीम इंडिया ने बनाया ये नया रिकॉर्ड
सूचना पर सबसे पहले ऊंचाहार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद एनटीपीसी सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड और सलोन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। तीनों टीमों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ी अनहोनी टल गई।
बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में सुपर मार्ट स्थित था, वहीं दांतों का अस्पताल, ज्वेलरी शॉप, कपड़ों का गोदाम और बर्तन की दुकान भी थीं। आग की चपेट में आने से इन प्रतिष्ठानों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
मार्ट मालिक मनीष वर्मा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत होती है। फिलहाल कुल नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। प्रशासन और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
Mainpuri Crime: खाना खाने निकला युवक…कुछ मिनट बाद हुआ खूनी हमला
इस घटना ने एक बार फिर विद्युत सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।