
प्रतीकात्मक छवि (Img: Dyanmite News)
Fatehpur: फतेहपुर में सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो ने पूरे मामले को खौफनाक मोड़ दे दिया। इसी फोटो को लेकर पति-पत्नी और प्रेमी के बीच विवाद बढ़ा और हत्या की साजिश रची गई।
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला और विजय निषाद के बीच करीब आठ महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति को इसकी जानकारी मिलने के बाद घर में तनाव बढ़ गया और रिश्तों में दरार आ गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने विजय को अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद पति ने लकड़ी के चौखट से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर में ही छिपा दिया गया।
हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। देर रात शव को बोरे में भरा गया, लेकिन शरीर अकड़ जाने के कारण उन्होंने ग्राइंडर मशीन से शव के टुकड़े किए।
इसके बाद शव के टुकड़ों को कानपुर क्षेत्र के जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया, ताकि पहचान और सबूत पूरी तरह खत्म हो जाएं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने यूट्यूब और इंटरनेट पर हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस जांच से बचने के तरीके देखे थे।
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस की। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
रात 2 बजे आया मौत का तूफान! फतेहपुर में 100 KM की रफ्तार से चली हवाओं ने मचाई तबाही
पुलिस ने शव के अवशेष, ग्राइंडर मशीन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Location : Fatehpur
Published : 3 June 2026, 4:27 PM IST
Topics : BreakingNews Crimenews Fatehpur MurderCase uttarpradesh