‘रातभर बरसती रही आफत, बेबस देखते रहे लोग’ फतेहपुर में बारिश का कहर; घरों में घुसा पानी, जानिए क्या हैं हालात?

फतेहपुर के ऐरायां विकास खंड के मदागंज मजरा मोहम्मदपुर गौती गांव में लगातार भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया। जल निकासी की व्यवस्था न होने से पानी गलियों से होते हुए कई ग्रामीणों के घरों में घुस गया, जिससे कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों में चिंता बढ़ गई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 31 August 2026, 4:18 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह से हुई लगातार भारी बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया। ऐरायां विकास खंड अंतर्गत मोहम्मदपुर गौती गांव के मजरा मदागंज में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार भोर से करीब साढ़े 11 बजे तक लगातार बारिश होने के कारण गांव की गलियों में पानी भर गया।

जल निकासी न होने से ग्रामीणों के घरों में घुसा पानी

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में बारिश के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गलियों में जमा पानी धीरे-धीरे लोगों के घरों में घुसने लगा। अचानक घरों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई परिवार अपने घरों में मौजूद सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए।

Fatehpur: टोल प्लाजा पर खूनी झड़प, लाठी-डंडे और धारदार हथियार लहराते पहुंचे उपद्रवी जमकर की तोड़फोड़

कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों में बढ़ी चिंता

लगातार हो रही बारिश के कारण गांव में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पानी बरसने और घरों के आसपास जलभराव होने से कच्चे मकानों के कमजोर होने का डर बना हुआ है। लोगों को आशंका है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

मौसम अलर्ट और लगातार बारिश ने बढ़ाई दहशत

एक तरफ मोबाइल फोन पर लगातार बारिश और खराब मौसम से जुड़े अलर्ट मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। खासकर कमजोर और कच्चे घरों में रहने वाले लोग बारिश के बीच खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Fatehpur: इलाज में लापरवाही का आरोप, एम्बुलेंस के शीशे तोड़े; बहादुर पाल अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल

ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर साझा किए जलभराव के वीडियो

गांव की गलियों और घरों में पानी घुसने के वीडियो ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर भी साझा किए जा रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में जलभराव की स्थिति और लोगों की परेशानी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग और प्रशासन जल्द ही स्थिति का संज्ञान लेकर जल निकासी की समस्या का समाधान करेगा।

जल निकासी की व्यवस्था हो

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि हर बार भारी बारिश के दौरान गलियों और घरों में पानी भरने जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। फिलहाल ग्रामीण बारिश के रुकने और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

Location :  Fatehpur

Published :  31 August 2026, 4:18 PM IST

Related News

Advertisement