Fatehpur Encounter: पुलिस-मुठभेड़ में इनामी बदमाश दबोचा गया

फतेहपुर में हाईवे पर हुई रात की मुठभेड़ ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। 25 हजार के इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी और गोलीबारी की पूरी कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए हैं, लेकिन घटना की कुछ बातें अब भी रहस्य बनी हुई हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 11:02 AM IST

Fatehpur: फतेहपुर जिले के थाना थरियांव क्षेत्र में बीते दिनों रात करीब 11:25 बजे एक पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त जीशान खान को घायल कर गिरफ्तार किया गया। यह अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी के रूप में दर्ज था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, और 2 खोखा कारतूस बरामद किए।

चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

घटना के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना थरियांव और उनकी टीम पूर्वी बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि जीशान खान फतेहपुर की ओर हाईवे मोड़ से आ रहा है। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह टिकसारी की ओर भागते हुए झाड़ी में छिप गया और जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

Mainpuri सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर की पीट-पीट कर हत्या

पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने मामले की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की हुई पहचान

गिरफ्तार अभियुक्त जीशान खान, ग्राम अमांव, थाना खागा, उम्र लगभग 24 वर्ष है। उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है, जिसमें चोरी, डकैती, हमला, और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। उसके खिलाफ पिछले वर्षों में कई मुकदमें दर्ज हैं, जो मुख्यतः कौशाम्बी और फतेहपुर जिलों में हुए अपराधों से संबंधित हैं।

Sonbhadra: तीन अवैध बालू वाहन सीज, खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज

मुख्य अपराध रिकॉर्ड के अनुसार, जीशान पर 2019 से 2025 तक कई चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हमला के मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और इनामी अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश जाएगा।

Location :  Fatehpur

Published :  9 April 2026, 11:02 AM IST