इस बात को लेकर महिला सिपाही ने मौत को लगाया गले, इटावा पुलिस महकमे में शोक

इटावा में महिला सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला सिपाही ने खौफनाक कदम क्यों उठाया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सामने आई वजह ने खड़े किए कई सवाल भी कर दिये हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 August 2026, 5:06 AM IST

Etawah: मामूली बात को लेकर एक महिला सिपाही ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। परिजनों में मातम पसरा है।

इस बात को लेकर हुआ दंपति में विवाद

जानकारी के अनुसार मृतका प्रियंका (30) सैफई थाने में तैनात थी। वह 2019 बैच की महिला सिपाही थी। वह मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली थी और पति रजत व डेढ़ साल की बच्ची के साथ पुलिस लाइन में रहती थी। प्रियंका रविवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। वहां से घर लौटने में देर हो गई। इसी बात को लेकर घर पहुंचने के बाद पति से उसका विवाद हो गया।

अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस-वे से खाद तक BJP सरकार को घेरा, बोले- झूठ, लूट और भ्रष्टाचार बन गई पहचान

महिला सिपाही को बचाने की कोशिश

विवाद के बाद पति घर से बाहर चला गया। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो प्रियंका घर में अचेत अवस्था में पड़ी थी। पति ने पड़ोसियों की मदद से उसे  जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला सिपाही को सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया।

इटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे में मचा कोहराम, देवर-भाभी की मौत से उठे बड़े सवाल

मामले में एसएसपी का बयान

वहां डॉक्टर ने उपचार शुरू किया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति से विवाद के बाद महिला सिपाही ने सल्फास खा लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई।

Location :  Etawah

Published :  10 August 2026, 5:04 AM IST