Etah Crime: एटा में घरेलू कलह का दर्दनाक अंत, मामला जान कांप जाएगी रूह

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से फिर एक बार आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस  घटना से एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 February 2026, 2:37 PM IST

Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से फिर एक बार आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस  घटना से एटा जनपद के थाना जलेसर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

कमरा बंद कर फांसी लगाने की आशंका

घटना थाना जलेसर क्षेत्र के पटना पंछी गांव की बताई जा रही है। मृतिका ने घर के एक कमरे को अंदर से बंद कर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब महिला कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर महिला का शव फंदे से लटका मिला।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जलेसर पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गांव में शोक का माहौल बन गया।

बिहार विधानसभा में हंगामा: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर ‘आज जेल, कल बेल’ की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

चार साल पहले हुई थी शादी, पति से चल रहा था विवाद

मृतका देवेश की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही पति से उसका विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते वह पिछले करीब तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण महिला मानसिक तनाव में थी।

कमरा बंद कर फांसी लगाने की घटना

 

Location : 
  • Etah

Published : 
  • 9 February 2026, 2:37 PM IST