“सिर्फ पौधे मत लगाइए…” लायंस क्लब के अभियान ने लोगों को दिया बड़ा संदेश, जानिए क्या है खास?

सुलतानपुर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम ने सिर्फ पौधे लगाने तक खुद को सीमित नहीं रखा। क्लब ने ऐसा संदेश दिया, जो हर व्यक्ति की जिम्मेदारी से जुड़ा है। 25 नए पौधों के साथ पर्यावरण बचाने की एक नई पहल शुरू हुई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 August 2026, 8:16 PM IST

Sultanpur: सुलतानपुर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया। लायंस क्लब सुलतानपुर युवराज ने "एक पेड़ मां के नाम - प्रकृति के नाम... भविष्य के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण महाअभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया। हसनपुर स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने मिलकर 25 पौधे लगाए और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

100 पौधे लगाने का रखा है लक्ष्य

कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष तनु टंडन ने किया। क्लब ने इस अभियान के तहत कुल 100 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। दूसरे चरण में 25 पौधों का रोपण किया गया। सदस्यों ने कहा कि पौधे लगाना अच्छी शुरुआत है, लेकिन उन्हें वृक्ष बनने तक संभालना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

पौधों की देखभाल पर दिया विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर के सेवादारों और मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया। क्लब सदस्यों ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के बीच हरित आवरण बढ़ाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। साथ ही सभी से लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल करने की अपील की गई।

ये भी पढ़ें- जांच आगे बढ़ी तो खुली बड़ी सच्चाई… नाबालिग अपहरण केस में बढ़ीं पॉक्सो की धाराएं, आरोपी गिरफ्तार

पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए पौधे लगाने से उद्देश्य पूरा नहीं होगा। जब तक हर पौधा एक मजबूत पेड़ नहीं बन जाता, तब तक उसकी देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगातार चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है।

बड़ी संख्या में शामिल हुए सदस्य

इस अवसर पर क्लब की सचिव रश्मि गुप्ता, सिम्मी कौर, राखी जायसवाल, मिताली अग्रवाल, आरती कौर, अभिलाषा गुप्ता, काजल खन्ना, रत्ना अग्रहरी, ऋषि खन्ना, संजय गुप्ता, संजय जायसवाल, इंदरपाल, बृजेश मिश्रा, धर्मेंद्र जायसवाल, पंकज अग्रवाल, रमेश पाल, विनोद गुप्ता, हरजीत सिंह, प्रवीण अग्रहरि और अलंकार टंडन सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पति ने रिमोट लेकर मनपसंद चैनल बदला तो पारा हुआ हाई, पत्नी ने हंसिया उठाया और काट डाला…

लोगों से की अभियान से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब सुलतानपुर युवराज ने शहरवासियों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ने की अपील की। क्लब ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें वृक्ष बनने तक उनकी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। क्लब का कहना है कि आने वाले समय में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज में हरियाली और जागरूकता दोनों बढ़ाई जा सके।

Location :  Sultanpur

Published :  2 August 2026, 8:16 PM IST