हिंदी
Raebareli: पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले एशिया के सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे इस गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई जिले के मल्लावां से शुभारंभ करेंगे। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली में 77.3 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे में दो एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं। एक एंट्री पॉइंट लालगंज तहसील के एहार गांव में बनाया गया है जबकि दूसरा एंट्री पॉइंट ऊंचाहार तहसील के जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया में बनाया गया। रायबरेली के 77 किमी गंगा एक्सप्रेसवे पर दो रेस्ट एरिया और दो टोल प्लाजा बने हैं। व्यापारिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए रायबरेली के ऊंचाहार में 200 एकड़ का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया गया है। एक्सप्रेस वे पर होने वाले सड़क हादसों में कमी लाने के लिए रोड के दोनों तरफ ढाई मीटर की दूरी पर रंबल स्ट्रिप बनाई गई है जिससे अगर कोई ड्राइवर झपकी ले या नींद में आए और उसकी गाड़ी सड़क किनारे जाए तो रंबल स्ट्रिप से होने वाले वाइब्रेशन से वो एलर्ट हो जाए।
Raebareli Protest: रायबरेली में बिजली व्यवस्था को लेकर फूटा जनाक्रोश, 15 दिन का अल्टीमेटम
29 अप्रैल को होने वाले उद्घाटन के मद्देनजर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एसपी रवि कुमार, सीडीओ अंजुलता, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ के साथ जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया इंट्री प्वाइंट का निरीक्षण किया। उद्घाटन का समय करीब आने के चलते गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा सड़क की सफाई का काम किया जा रहा है। रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाले सेम इंडिया के प्रशासनिक अधिकारी अनिल पूनिया ने बताया की यह एक्सप्रेसवे सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे एक्सप्रेसवे से बेहतर है।
Reabareli Accident: तेज रफ्तार वाहन बना पति-पत्नी के लिए काल, मासूम की हालत नाजुक
इस एक्सप्रेसवे पर हर किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि हर 10 किलोमीटर पर स्पीडोमीटर लगाए गए हैं जो गाड़ियों की रफ्तार पर नजर रखेंगे इन सीसीटीवी कैमरा और स्पीडोमीटर की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है अगर इस पर कोई हादसा या दुर्घटना होती है तो बहुत ही कम समय में क्रेन आज की व्यवस्था हो जाएगी जिससे यातायात सुगम बना रहे और घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी।
Location : Raebareli
Published : 25 April 2026, 3:45 PM IST