
डीएम बीएन सिंह ने किया एसीसी यूनिट का निरीक्षण
Sonbhadra: सलाई बनवा स्थित एसीसी सीमेंट ग्रेडिंग यूनिट का मंगलवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि टेंडर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराते हुए किसी भी प्रकार की देरी न होने दी जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क किनारे लगे विद्युत खंभों को हटाने के कार्य को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए। जिससे सड़क निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए।
छात्रों के सपनों के साथ बड़ा खेल: एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी! हैरान कर देगा सोनभद्र का ये मामला
जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर देते हुए यूनिट परिसर और उसके आसपास वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में हरित वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। जिससे प्रदूषण पर नियंत्रण रहे और स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण मिले।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि वन विभाग से लंबित औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं। विकास कार्यों में किसी भी तरह की रुकावट न आए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अभियंता शैलेश सिंह ठाकुर, उपायुक्त उद्योग अधिकारी विनोद कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Location : Sonbhadra
Published : 8 April 2026, 3:52 AM IST