
परीक्षा केंद्रों का हुआ निरीक्षण
Raebareli: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला, फिरोज गांधी पॉलिटेक्निक कॉलेज रतापुर समेत कई परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली को भी बारीकी से जांचा गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र प्रबंधकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ-सुथरे और नकलविहीन माहौल में परीक्षा आयोजित कराने पर जोर दिया। प्रशासनिक और पुलिस अमले ने भरोसा दिलाया कि रविवार, 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पुख्ता कर लिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के सुचिता पूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्रो के परिसर में बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सभी सीसीटीवी कैमरे कार्यशील अवस्था में पाए गए। जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर कल दिनांक 27/07/25 दिन रविवार के एक सत्र में पूर्वान्ह 09.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 12000 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट्स एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट्स को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं आयोग व शासन के निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित की जाएं। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी व्यवस्था और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। कक्षों में पर्याप्त रोशनी, पंखे, पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था और स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराए जाएं। परीक्षार्थियों की इंट्री के समय बारिश की संभावना के दृष्टिगत कमरे या शेड (कवर्ड एरिया) में तलाशी कराई जाए तथा उनके समानों की सुरक्षा हेतु उपयुक्त क्लाक रुम की व्यवस्था की जाए। निरीक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें ।
Location : Raebareli
Published : 26 July 2025, 5:09 PM IST
Topics : Raebareli district administration raebareli latest news RO ARO Exam 2023 RO ARO Exam Raebareli UP News