
महराजगंज में तेंदुए की मौत
Maharajganj : महराजगंज में वन्यजीवों और जंगलों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे देर रात स्वयं जंगलों में पहुंचे। लक्ष्मीपुर रेंज के रेंजर वेद प्रकाश शर्मा के साथ लक्ष्मीपुर के जंगलो में गश्त का जायजा लिया और सुरक्षाकर्मियों को सख्त निर्देश दिये दक्षिणी चौक रेंज की संयुक्त टीम के साथ संवेदनशील वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएफओ ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वन्यजीव संरक्षण,अवैध कटान की रोकथाम और वन संपदा की सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने वनकर्मियों को नियमित गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।वन विभाग का कहना है कि जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए इस तरह के निरीक्षण और संयुक्त गश्त अभियान लगातार जारी रहेंगे।
Maharajganj : बैंक में चल रहा था अवैध वसूली का खेल! फील्ड ऑफिसर और डीडी राइटर गिरफ्तार
कुछ ही दिन पहले लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल में तेंदुये की संदिग्ध मौत ने पुरे जिले को चौका दिया, तेंदुये के पीठ पर घायल के निशान भी पाए गए! शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया गया ,मामले की विभागीय जांच जारी है।
Location : Maharajganj
Published : 3 June 2026, 12:45 PM IST