
डीएम मधुसूदन हुल्गी (IMG: Dynamite News)
Deoria: देवरिया मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर के कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान निर्माण कार्य की गति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था पर नाराजगी व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा कर हैंडओवर करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था अपेक्षित गति से काम नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
यहां भी पढ़े: Deoria: रुद्रपुर में कदम रखते ही SDM राजकुमार गुप्ता के सामने खड़ी हुईं दो बड़ी चुनौतियां, क्या पीड़ितों को दिला पाएंगे हक?
डीएम ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाकर ट्रॉमा सेंटर को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
ट्रॉमा सेंटर के शुरू होने से सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। ऐसे में परियोजना को समय पर पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यहां भी पढ़े: Deoria: कापरवार घाट पुल बना ‘सड़क का पाताल’, राम-जानकी मार्ग पर मंडराया बड़ा काल
समीक्षा बैठक में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
Location : Deoria
Published : 20 July 2026, 9:31 PM IST
Topics : Deoria dm madhusudan hulgi Uttar Pradesh News