श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और शिवालयों के लिए अलर्ट, सरयू घाटों से लेकर मंदिरों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक को लेकर अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर आठ प्रमुख शिवालयों में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सरयू घाटों पर बैरिकेडिंग, कांवड़ मार्गों पर मेडिकल टीम, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 2:56 PM IST

Deoria: श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही जिले में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक और सरयू नदी के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्रावण मास के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्रशासन ने जिले के आठ प्रमुख शिवालयों पर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। वहीं पुलिस और पीएसी बल को पूरे श्रावण मास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - Deoria Traffic Police Campaign: सड़क पर निकले तो संभल जाइए… देवरिया में एक दिन में 126 चालकों पर टूटा पुलिस का एक्शन

श्रद्धालुओं के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों और कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं शौचालयों की समुचित व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और आवश्यक दवाओं के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आपात स्थिति के लिए भी तैयारी

सरयू नदी सहित प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग, गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ये भी पढ़ें - Deoria GRP Arrest: प्लेटफॉर्म पर घंटों से थी नजर… जैसे ही हाथ लगा सुराग, झपटमार चढ़ गया पुलिस के हत्थे

लापरवाही बर्दाश्त नहीं - जिलाधिकारी 

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  30 July 2026, 2:56 PM IST