Deoria: रेलवे स्टेशन पर मिले 3 लावारिस बैग, जब जीआरपी ने खोला तो उड़े होश

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने तीन लावारिस बैगों से देशी-विदेशी शराब और बीयर बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब 7,470 रुपये आंकी गई। न्यायालय के आदेश के बाद पूरी खेप का नियमानुसार विनष्टीकरण (नष्ट) कर दिया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 August 2026, 7:53 PM IST

Deoria: देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान जीआरपी (Government Railway Police) को बड़ी सफलता मिली। स्टेशन परिसर में संदिग्ध सामान की जांच के दौरान पुलिस को तीन लावारिस बैग मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उनमें बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 7,470 रुपये है।

जीआरपी की जांच में पहले बैग से 42 टेट्रा पैक देशी शराब (200 एमएल) मिली। दूसरे बैग से 23 टेट्रा पैक 8 पीएम अंग्रेजी शराब (180 एमएल) और एक बोतल ICONIQ White (750 एमएल) बरामद हुई। वहीं तीसरे बैग से 12 बोतल किंगफिशर बीयर (500 एमएल) मिली। पुलिस ने सभी बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर नियमानुसार सील किया और मालखाने में जमा करा दिया।

अवैध शराब की रोकथाम के लिए अभियान

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपराध पर नियंत्रण तथा अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए रेलवे पुलिस लगातार अभियान चला रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे राज कुमार भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के निर्देशन में की गई। अभियान की निगरानी पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत् गौतम द्वारा की जा रही थी।

यह भी पढ़ें: Deoria: जिस बेटे से घर चलाने की थी उम्मीद, उसी की मस्कट से आई मौत की खबर! परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

न्यायालय के आदेश पर की गई नष्ट करने की कार्रवाई

बरामद शराब को न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखा गया था। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर देवरिया के आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार शिवेंद्र कुमार कौण्डिल्य की मौजूदगी में शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।

इस दौरान जीआरपी थाना प्रभारी अभिषेक पाण्डेय, हेड मोहर्रिर दिनेश कुमार गुप्ता और हेड कांस्टेबल राजीव कुमार यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई।

स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होगी

जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी। इसका उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस को दें।

Location :  Deoria

Published :  8 August 2026, 7:53 PM IST