Deoria News: खुले में रखे मिले पोलियो वैक्सीन कैरियर, वायरल वीडियो से स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

देवरिया में पोलियो वैक्सीन के कैरियर बॉक्स सड़क किनारे खुले में रखे मिलने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 30 June 2026, 5:40 PM IST

Deoria: जीवनरक्षक ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की सुरक्षा को लेकर देवरिया में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पोलियो वैक्सीन के कैरियर बॉक्स सड़क किनारे एक दुकान के बाहर खुले में रखे दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि टीकाकरण टीम इन्हें टेम्पू से लाकर कुछ समय के लिए वहीं छोड़ गई थी। हालांकि, विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वान दिया है।

सड़क किनारे दिखे वैक्सीन कैरियर

वायरल वीडियो में दो पोलियो वैक्सीन कैरियर बॉक्स सड़क किनारे जमीन पर रखे दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि टीकाकरण टीम इन्हें टेम्पू से उतारकर दुकान के बाहर छोड़कर चली गई थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कैरियर बॉक्स कितनी देर तक वहां रखे रहे।

Deoria Rainfall: मानसून की पहली बारिश और देवरिया में पानी-पानी, गर्मी के बीच दफ्तर लबालब

कोल्ड चेन पर उठे सवाल

विशेषज्ञों के अनुसार, ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV) को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है। वैक्सीन की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए कोल्ड चेन का पालन बेहद आवश्यक है। यदि वैक्सीन निर्धारित तापमान से अधिक समय तक बाहर रहती है, तो उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका रहती है। ऐसे में वायरल वीडियो ने टीकाकरण व्यवस्था और वैक्सीन सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जांच के दिए आदेश

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि इस घटना से वैक्सीन की कोल्ड चेन प्रभावित हुई या नहीं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि वैक्सीन सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ या नहीं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  30 June 2026, 5:39 PM IST