हिंदी
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के महुआबारी में बुधवार को "हर बूथ, एक पेड़" एवं "लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, पर्यावरण बचाओ" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के सातवें दिन समाजवादी कार्यकर्ताओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
'हर बूथ, एक पेड़' अभियान के तहत पौधारोपण (Img: Dynamite News)
कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं और समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया।
इस दौरान धीरज यादव, लारेब रहमान, बलवंत पहलवान, मनीष सिंह सैथवार, अभिषेक यादव, सिंटू, विनय और आलिम अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।
Location : Deoria
Published : 8 July 2026, 1:27 PM IST