
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए एक निर्धारित समय सीमा के अंदर ही पूरा कराने का निर्देश दिया है(img-dynamite news)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक खबर सामने आ रही है, जहां जिलाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से जिले में निर्माणाधीन सड़कों, बाईपास, रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडरपास के कार्यों की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने एनएच, लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण, चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति जानी।
जिलाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से जिले में कार्यों की समीक्षा की है। (img-dynamite news)
बता दें कि गुरुवार को देवरिया के डीएम मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए एक निर्धारित समय सीमा के अंदर ही पूरा कराने का निर्देश दिया है, जिसके चलते उन्होंने स्पष्ट कहा है कि- निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और अगर जरा भी लापरवाही पाई गई तो उसकी पूरी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें-
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आगे कहा है, कि भूमि संबंधी समस्याओं और विभागीय समन्वय में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। साथ ही निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के साथ प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने को कहा गया है। साथ ही, काम की नियमित निगरानी कर उसकी प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-
डीएम मधुसूदन हुल्गी के द्वारा की गई बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एडीएम वित्त और राजस्व पंकज प्रकाश राठौर सहित एनएच, पीडब्ल्यूडी, मंडी एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), लोक निर्माण विभाग (PWD) और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत के कामों का जायजा लिया गया।
Location : Deoria
Published : 12 November 2026, 5:01 PM IST