Deoria News: साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस लौटे 15 हजार रुपये, पीड़ित ने जताया आभार

देवरिया साइबर ठगी के शिकार लोगों की धनराशि वापस कराने के अभियान के तहत खामपार थाना की साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक युवक के खाते में ठगी के 15 हजार रुपये वापस कराए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 November 2026, 7:14 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया साइबर ठगी के शिकार लोगों की धनराशि वापस कराने के अभियान के तहत खामपार थाना की साइबर सेल टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए एक युवक के खाते में ठगी के 15 हजार रुपये वापस कराए हैं। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने देवरिया पुलिस का आभार जताया।

उज्ज्वल गौड़ साइबर ठगी का शिकार हुए

पुलिस के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र निवासी उज्ज्वल गौड़ साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। उन्होंने 30 अगस्त 2026 को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का ACK नंबर 33108260225623 था। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल ने संबंधित बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें: Deoria: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से एक की मौत, दो मजदूर गंभीर

साइबर सेल के प्रयासों से एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ित की पूरी 15 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम की कार्यशैली की सराहना की।

ये भी पढ़ें: Deoria News: बैंक के 1 करोड़ 73 लाख रुपये कहां गए? फरार पूर्व मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में की गई। इसमें थानाध्यक्ष बलराम सिंह, साइबर प्रभारी प्रियांशु कुमार दूबे, कांस्टेबल दीपक कुमार और महिला कांस्टेबल मंगेशलता शामिल रहे।

Location :  Deoria

Published :  13 November 2026, 7:14 PM IST