Site icon Hindi Dynamite News

देवरिया में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रिहाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन, युवा नेता अवनीश यादव गिरफ्तार

बिहार में एसआईआर के खिलाफ दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शन कर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। सपा प्रमुख को हिरासत में लिये जाने के खिलाफ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। उत्तर प्रदेश में तमाम जगहों पर इसके खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी देखने को मिली।
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
देवरिया में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रिहाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन, युवा नेता अवनीश यादव गिरफ्तार

Deoria News: बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के लेकर संसद से सड़क तक राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर तमाम राज्यों में यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। एसआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में इंडिया गठबंधन के तमाम दलों के नेताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया, जिसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

देश भर के सपाइयों में भारी नाराजगी

एआईआर के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिये जाने के खिलाफ देश भर के सपाइयों में भारी नाराजगी है। अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

सुभाष चौराहे पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश महासचिव और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव को देवरिया के सुभाष चौराहे पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अवनीश यादव यहां पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की रिहाई और SIR वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी दी।

देवरिया में जोरदार प्रदर्शन

अवनीश यादव के नेतृत्व में युवा सपाइयों ने देवरिया में जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। सुभाष चौराहे पर सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन के मद्देनजर यहां पुलिस का सख्त बंदोबस्त रहा। पुलिस ने नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

लगभग डेढ़ घंटे बाद छोड़ दिया

पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी को लेकर सपाइयों में भारी नाराजगी है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि दिल्ली के संसद मार्ग थाना पुलिस द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिये जाने के लगभग डेढ़ घंटे बाद छोड़ दिया गया।

Exit mobile version