
चंदौली में दवा कारोबारी की पुण्यतिथि
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली में दवा कारोबारी रोहिताश पाल की पहली पुण्यतिथि पर दवा व्यापारियों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में कैंडल जलाकर दिवंगत कारोबारी को याद किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, हत्या के एक साल बाद भी मुख्य शूटर की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और व्यापारियों में नाराजगी है। परिवार आज भी इंसाफ का इंतजार कर रहा है।
रोहिताश पाल की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में दवा कारोबारी शामिल हुए। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने भी रोहिताश को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
रोहिताश पाल की पहली पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी
जानकारी के मुताबिक, दवा कारोबारी रोहिताश पाल की 18 नवंबर 2025 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया था, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाला शूटर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
हत्या के मामले में शूटर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अब तक चुनौती बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में पुलिस की सात टीमें लगाई गईं, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी शूटर का कोई पता नहीं चल सका है।इससे परिजनों और दवा कारोबारी समाज में निराशा है। लोगों का सवाल है कि जब साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी हो चुकी है तो आखिर मुख्य शूटर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर क्यों है?
रोहिताश पाल की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। परिजनों ने नम आंखों से उन्हें याद किया। परिवार के लिए यह दिन पुराने जख्मों को फिर से ताजा करने वाला रहा।फिलहाल मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से जुड़े इस हत्याकांड में मुख्य शूटर की गिरफ्तारी का इंतजार बरकरार है। एक साल बाद भी परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है।
Location : Chandauli
Published : 19 November 2026, 2:35 PM IST
Topics : Chandauli Murder Case Chandauli News Chandauli Police Mughalsarai News Rohitash Pal Murder Case