Site icon Hindi Dynamite News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज रायबरेली में किसानो की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
Post Published By: Sapna Srivastava
Published:
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

रायबरेली:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज जिलाधिकारी परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

किसानों के ऋण माफी की मांग

कांग्रेस नेताओं ने किसानों की प्रमुख समस्याओं को उठाया। इनमें फसलों का उचित मूल्य न मिलना शामिल है। खाद और बीज की अनुपलब्धता पर भी चिंता जताई गई। बिजली की बढ़ी हुई दरें और सिंचाई की अपर्याप्त व्यवस्था को भी मुद्दा बनाया गया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आजीविका खतरे में है। कांग्रेस ने किसानों के ऋण माफी की मांग की। न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और सिंचाई सुविधाओं में सुधार की भी मांग की गई।

बड़े पैमाने पर आंदोलन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का विस्तृत विवरण दिया गया। साथ ही इनके तत्काल समाधान की मांग की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं, लालगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन हुआ। आज लालगंज तहसील परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसानों के हितों की रक्षा करने की मांग की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।

समस्याओं के तत्काल समाधान

धरना प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस नेताओं ने किसानों को मौजूदा चुनौतियों जैसे फसलों का उचित मूल्य न मिलना, खाद और बीज की अनुपलब्धता, बिजली की बढ़ी हुई दरें और सिंचाई की अपर्याप्त व्यवस्था पर प्रकाश डाला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की दुर्दशा को नजरअंदाज कर रही है, जिससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है। वक्ताओं ने किसानों के ऋण माफी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी और सिंचाई सुविधाओं में सुधार की मांग की। कांग्रेसियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी भेजा, जिसमें किसानों की समस्याओं का विस्तृत उल्लेख किया गया था और इन समस्याओं के तत्काल समाधान की अपील की गई थी।

किसानों की समस्याओं के समाधान

वहीं, महेश शर्मा व सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। कांग्रेस का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि पार्टी किसानों के मुद्दों को गंभीरता से ले रही है और उन्हें चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाती है। इस अवसर पर महेश शर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, नीरज शुक्ला, अतुल शर्मा, पंकज, राजनारायण, मनोज, लक्ष्मी शंकर, राजेन्द्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version