Codeine Cough Syrup Case: फरार आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, अब जल्द दाखिल होगी Chargesheet

चर्चित Codeine Cough Syrup में फरार चल रहे आरोपी नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। इस मामले में पहले से पांच आरोपी जेल में बंद हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 June 2026, 12:47 PM IST
google-preferred

Ghazipur: चर्चित Codeine Cough Syrup में फरार चल रहे आरोपी नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम शक्ति सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया। इस मामले में पहले से पांच आरोपी जेल में बंद हैं। आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद अब पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ जल्द ही Chargesheet दाखिल करने की तैयारी में जुट गई है।

शासकीय अधिवक्ता रत्नाकर दुबे ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी नीलेश कुमार श्रीवास्तव न्यायालय में उपस्थित हो गया है, जिससे मामले की कानूनी प्रक्रिया और तेज हो जाएगी।

7.82 लाख बोतल Cough Syrup की खरीद पर उठे सवाल

जांच के दौरान सामने आया कि जिले की छह फर्मों ने झारखंड के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से New Phensedyl Cough Syrup की 7.82 लाख बोतलों की खरीद दिखाई थी। हालांकि जांच में न तो संबंधित स्टॉक मिला और न ही खरीद से जुड़े अभिलेख उपलब्ध कराए जा सके।

इस मामले को गंभीर मानते हुए औषधि निरीक्षक बृजेश मौर्या ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कफ सीरप खरीद दिखाने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालकों अमित कुमार सिंह, नीलेश श्रीवास्तव, शुभम सिंह, राहुल कुमार यादव, दयाराम सिंह और सर्वांश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

तीन साल में 11.74 करोड़ रुपये की Billing

जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले की छह मेडिकल एजेंसियों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान कुल 7 लाख 82 हजार 800 बोतल कफ सीरप की बिलिंग दिखाई है। एक बोतल की कीमत करीब 150 रुपये के हिसाब से कुल 11 करोड़ 74 लाख 20 हजार रुपये की बिलिंग दर्ज की गई।

इतनी बड़ी मात्रा में कफ सीरप की खरीद और बिक्री के दावों के बावजूद स्टॉक और अभिलेखों का न मिलना जांच एजेंसियों के लिए संदेह का प्रमुख आधार बना हुआ है।

किन एजेंसियों ने कितनी दिखाई खरीद

मेसर्स अंश मेडिकल एजेंसी, जखनियां ने 1 लाख 98 हजार 500 शीशी की खरीद दिखाते हुए लगभग 2 करोड़ 97 लाख 75 हजार रुपये की बिलिंग कराई। शुभम फार्मा, खानपुर ने 1 लाख 74 हजार शीशी के लिए 2 करोड़ 61 लाख रुपये की बिलिंग दर्शाई।

वहीं नित्यांश मेडिकल एजेंसी, मच्छनपुर भुड़कुड़ा ने 2 लाख 88 हजार शीशी की खरीद दिखाते हुए 4 करोड़ 32 लाख रुपये की बिलिंग की। राधिका मेडिकल एजेंसी, नंदगंज ने 79 हजार शीशी की खरीद पर 1 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये की बिलिंग दर्ज कराई।

इसके अलावा मौर्या मेडिकल स्टोर, पीरनगर ने 49 हजार 800 शीशी के लिए 74 लाख 70 हजार रुपये और स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी, सैदपुर ने 1 लाख 92 हजार शीशी के लिए 2 करोड़ 88 लाख रुपये की बिलिंग दिखाई।

Location :  Ghazipur

Published :  1 June 2026, 12:47 PM IST

Advertisement