यूपी के बदायूं में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आयी है। एक मकान का छज्जा गिरने से दो लोग हताहत हो गए। हादसे के बाद परिजन घायलों को कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मकान का छज्जा गिरने से दो लोग घायल
Budaun: जिले के थाना कादरचौक क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रमजानपुर फस्सू नगला मोहल्ले में लकड़ी ऊपर खींचते समय मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जे की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार वाले उन्हें कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घायलों की पहचान अनश खान (18) पुत्र शेर बहादुर खान और गुलाम मुस्तफा (28) पुत्र इकरार वेग के रूप में हुई है। मलबे में दबने के बाद जब पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनी तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। घटना रमजानपुर फस्सू नगला मोहल्ले की है।
UP Crime: बदायूं में महिला ने किया ये हाल, ससुराल वालों पर लगाया बड़ा आरोप
जानकारी के अनुसार लकड़ी ऊपर खींचते समय मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जे की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से मलबे को कड़ी मशक्कत के बाद हटाकर दोनों घायलों को निकाला गया और निजी वाहन द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जो लोग नजदीक में खड़े थे वह कूदकर दूर जा गिरे। इससे वो बाल-बाल बच गए।
बदायूं HPCL डबल मर्डर केस में बड़ा अपडेट, अजय की गिरफ्तारी के बाद अभय फरार; जानिये पूरा मामला
जिला अस्पताल के डाक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है। डाक्टरों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गम्भीर बनी हुई है। युवकों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवकों का उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के समय आसपास कोई अधिक लोग नही थे अन्यथा और लोग भी चपेट में आ सकते थे। हादसे के बाद परिजन घायलों को कादरचौक के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों की जान बचाई गई। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।