
1 फरवरी को Nirmala Sitharaman का 9वां बजट
Delhi: भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट 1 फरवरी, रविवार को संसद में प्रस्तुत होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman इस दिन लोकसभा में बजट पेश करेंगी। आमतौर पर संसद की कार्यवाही सप्ताहांत पर नहीं होती, ऐसे में रविवार को बजट पेश होना एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी बेहद अहम होगा। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इसके साथ ही वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री Morarji Desai के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने वित्त मंत्री रहते हुए कुल 10 बजट पेश किए थे। निर्मला सीतारमण अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि से केवल एक बजट दूर हैं।
जमीनी विवाद या कुछ और? कार सवार बदमाशों ने राह चलते किसान को मारी गोली, मचा हड़कंप
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। वह लोकसभा कक्ष में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।
राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री द्वारा संसद के दोनों सदनों में Economic Survey पेश किए जाने की संभावना है। आर्थिक सर्वेक्षण में देश की आर्थिक स्थिति, विकास दर, महंगाई, रोजगार और विभिन्न सेक्टरों के प्रदर्शन का विस्तृत ब्यौरा होगा, जो बजट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है।
CUET परीक्षा कैसे करें क्रैक? सही स्ट्रैटेजी और तैयारी का पूरा फॉर्मूला यहां जानें
संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju के अनुसार बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा और इसे दो चरणों में बांटा गया है-
सरकार ने 1 फरवरी को आधिकारिक तौर पर ‘Budget Day’ घोषित किया है। रविवार को पेश होने वाला यह बजट न केवल संसदीय इतिहास में दर्ज होगा, बल्कि आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब बाजार, उद्योग जगत और आम जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि Sunday को आने वाला Budget देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या नई सौगात लेकर आता है।
Location : New Delhi
Published : 12 January 2026, 5:30 PM IST
Topics : budget session schedule nirmala sitharaman 9th budget sunday budget presentation Union budget 2025 date