Budaun News: बदायूं में स्कूल जा रही छात्रा की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हादसा

बदायूं में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 October 2026, 2:36 PM IST

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही 12 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

साइकिल से स्कूल जा रही थी छात्रा

यह हादसा उघैती थाना क्षेत्र के खंडुवा गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, कुबरी गांव निवासी सोपाली की 12 वर्षीय बेटी प्रियंका सुधारानी मॉडल पब्लिक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा थी। गुरुवार सुबह वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी।

स्कूली छात्रा की मौत (Img: Dynamite News)

बताया जा रहा है कि खंडुवा गांव के पास पहुंचते ही प्रियंका सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Budaun News: बदायूं के बिल्सी में फिर गरमाया मामला, मोबाइल टावर पर चढ़े आंदोलनकारी

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की खबर सुनकर छात्रा के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। बेटी की मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर उघैती थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।

ये भी पढ़ें: बदायूं की सहसवान सीट पर 2027 में होगा बड़ा उलटफेर? सपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा, जानें पूरा समीकरण

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Location :  Budaun

Published :  29 October 2026, 2:36 PM IST