Budaun: टीकाकरण कक्ष नंबर 18 में ऐसा क्या हुआ कि कुछ देर बाद थम गई मासूम की सांसें

जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में स्थित टीकाकरण कक्ष नंबर 18 में सोमवार सुबह चार महीने के एक मासूम को टीके लगवाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने टीका लगाने वाली ANM पर अतिरिक्त डोज देने का गंभीर आरोप लगाया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 July 2026, 6:00 AM IST

Budaun: जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में स्थित टीकाकरण कक्ष नंबर 18 में सोमवार सुबह चार महीने के एक मासूम को टीके लगवाने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों ने टीका लगाने वाली ANM पर अतिरिक्त डोज देने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतक मासूम की पहचान हर्ष पुत्र कुंवरपाल के रूप में हुई है। हर्ष उझानी थाना क्षेत्र के गांव कुलुआ ढेर का रहने वाला था।

परिजनों का आरोप

परिजनों के अनुसार सुबह करीब 11:12 बजे हर्ष को नियमित टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि कमरा नंबर 18 में तैनात ANM सुमन ने चार महीने के बच्चे को निर्धारित डोज से अधिक, कुल पांच टीके लगा दिए। टीका लगने के तुरंत बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ समय के बाद घबराए परिजन उसे तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बदायूं मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल आते ही मची खलबली, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

मृतक के पिता ने लगाया ये आरोप

मृतक के पिता कुंवरपाल का कहना है कि "हम अपने बच्चे को समय पर टीका लगवाने आए थे। ANM ने एक साथ कई टीके लगा दिए। इसके बाद से ही बच्चे की सांसें उखड़ने लगीं। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया।"

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने हंगामा करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी ANM के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Budaun: पति-पत्नी के झगड़े ने ली जान, दिल्ली से बदायूं लौटे युवक ने गुस्से में उठाया बेहद खौफनाक कदम

अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  परिजन मृतक मासूम के शव को अपने साथ अपने घर ले गए हैं। फिलहाल मृतक मासूम के पिता ने जो आरोप लगाए हैं वह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे कि आखिर पूरा प्रकरण क्या था।

Location :  Budaun

Published :  17 July 2026, 5:58 AM IST