
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा
Maharajganj: महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार को आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पनियरा और सोहगीबरवा थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं सख्त छवि वाले अखिलेश कुमार सिंह को कोल्हुई थाने का प्रभारी बनाया गया है। जिले में इस फेरबदल को पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
जिले के पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई थानों की कमान बदल दी है। इस फेरबदल ने जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में नई हलचल पैदा कर दी है।
जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय को परसामलिक से फरेंदा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को थाना कोल्हुई की जिम्मेदारी दी गई है। सख्त कार्यशैली और बेबाक छवि वाले अखिलेश सिंह पहले भी कई बार चर्चा में रह चुके हैं और अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह को सम्मन सेल से हटाकर थानाध्यक्ष पनियरा बनाया गया है, जबकि अरविन्द कुमार सिंह (पीआरओ) को थानाध्यक्ष परसामलिक की जिम्मेदारी दी गई है।
गौरव राय कन्नौजिया, जो अब तक कोल्हुई थाने की कमान संभाल रहे थे, उन्हें थाना सोहगीबरवा भेजा गया है। वहीं रोहित सविता (थानाध्यक्ष सोहगीबरवा) और आशीष कुमार सिंह (थानाध्यक्ष पनियरा) दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
देखे लिस्ट
इसके अलावा प्रशांत पाठक, जो थानाध्यक्ष फरेन्दा थे, उन्हें गैर जनपद स्थायीकरण के कारण पुलिस लाइन भेजा गया है।
Location : Maharajganj
Published : 1 November 2025, 9:34 PM IST