
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह
Mainpuri: मैनपुरी में संगठन के अंदरूनी हालात अचानक बदल गए हैं। एक सख्त और चौंकाने वाले फैसले में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने अपने ही कई पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई है और सियासी गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
1 अप्रैल को जारी हुआ आदेश, कई पदाधिकारी पदमुक्त
मैनपुरी में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के OBC मोर्चा में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। 1 अप्रैल 2026 को जारी एक आधिकारिक सूचना के जरिए कई पदाधिकारियों को उनके पदों से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। इस फैसले ने संगठन के भीतर नई हलचल पैदा कर दी है।
इन पदाधिकारियों पर गिरी गाज
जारी पत्र के मुताबिक जिला उपाध्यक्ष सुधीर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, तहसील अध्यक्ष विपिन यादव, और ग्राम अध्यक्ष अशोक व रजेंद्र कुमार को उनके पदों से हटा दिया गया है। संगठन ने साफ कर दिया है कि अब ये सभी लोग अपने-अपने पदों पर नहीं रहेंगे।
संगठन से भी खत्म हुआ नाता
संगठन की ओर से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि 1 अप्रैल 2026 के बाद इन सभी व्यक्तियों का भारतीय किसान यूनियन (भानु) से कोई संबंध नहीं रहेगा। इतना ही नहीं, यदि ये लोग किसी बैठक या संगठनात्मक गतिविधि में शामिल होते हैं, तो उसे पूरी तरह अमान्य माना जाएगा।
Maharajganj: नए SP का बड़ा एक्शन प्लान, बॉर्डर से चुनाव तक जानें हिट लिस्ट में क्या-क्या शामिल?
जिला अध्यक्ष ने जारी किया आदेश
यह आदेश OBC मोर्चा के जिला अध्यक्ष बी. के. सिंह द्वारा जारी किया गया है। पत्र में संगठन की आधिकारिक मुहर और हस्ताक्षर भी मौजूद हैं, जिससे इस फैसले को पूरी तरह औपचारिक रूप दिया गया है।
आगे और बदलाव के संकेत
इस बड़े फैसले के बाद संगठन में आगे और बदलाव की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है, जिससे संगठन की नई रणनीति साफ नजर आ सकती है।
Location : Mainpuri
Published : 1 April 2026, 4:31 PM IST
Topics : BKU Farmers News Farmers union mainpuri news