सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी महंगी, अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज

अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करना एक शख्स को भारी पड़ गया। जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर युवक के खिलाफ मानहानि करने के मामले में FIR दर्ज की गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 April 2026, 8:46 PM IST

Amethi: अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी करना एक शख्स को भारी पड़ गया। जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर युवक के खिलाफ मानहानि करने के मामले में FIR दर्ज की गई है।

राजेश अग्रहरि ने अपनी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाया था। राजेश अग्रहरी ने बताया कि कथित शख्स स्वयं को पत्रकार बताता है। उसने उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक, मानहानिकारक मिथ्या खबरें प्रकाशित की है।

BIG BREAKING: आप के सभी 7 बागी सांसद थोड़ी देर में करेंगे नितिन नवीन से मुलाकात, सभी BJP दफ्तर पहुंचे

पत्रकारिता का भय दिखा रहा कथित शख्स

अवैध धन वसूली में विफल होने पर आरोपी पत्रकारिता का भय दिखाकर उनके खिलाफ टिप्पणी कर रहा है।  राजेश अग्रहरि ने आरोप लगाया कि आरोपी ने प्रार्थी की पत्नी की वास्तविक फोटो से छेड़छाडड करते हुए कूटरचित तरीके से तैयार करके दो पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ प्रार्थी की पत्नी की आपत्तिजनक फोटो न्यूज में प्रसारित किया।

उक्त शख्स त्रिपुरारी पाण्डेय के द्वारा बार-बार अपने फेसबुक प्रोफाइल के माध्यम से पोस्ट किया गया है कि प्रार्थी का धन, बल भी किसी काम नहीं आ रहा है, सेटिंग नहीं हो पा रही है। आरोपी द्वारा अपने फेसबुक प्रोफाइल से यह भी पोस्ट किया गया है कि अग्रिम जमानत के लिए चन्द्रमा 420 हाथ-पांव मार रही है कि मिल जाए। आज भी तारीख लगी लेकिन बहस के लिए वकील साहब नहीं खड़े हुए। कल फिर तारीख लगी है। देखो क्या होता है। लग रहा है सेटिंग नहीं हो पा रही है?

झाडू बिखरी: छिड़ी तीखी राजनीतिक बहस, जानिये संजय सिंह और मान ने क्या कहा…

शिकायतकर्ता ने कहा कि सीधे-सीधे यह माननीय न्यायालयों की अवमानना है। ऐसी खबरों से न केवल प्रार्थी की मानहानि हो रही है। माननीय न्यायालयों के प्रति जनता के विश्वास को भी कम किया जा रहा है। आरोपी द्वारा विभिन्न अधिनियमों में अपराध किया जा रहा है।

Location :  Amethi

Published :  24 April 2026, 8:46 PM IST