Bareilly: भाकियू की चेतावनी, गन्ना भुगतान नहीं तो मिल पर ताला

बरेली में भाकियू (भानु) ने गन्ना बकाया भुगतान को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। नए प्रदेश सचिव इरशाद अहमद ने किसानों की आवाज बुलंद करते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो सड़कों से लेकर मिल गेट तक आंदोलन होगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 12:43 PM IST

Bareilly: गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने अब निर्णायक रुख अपनाने का ऐलान कर दिया है। बरेली मंडल में हुई समीक्षा बैठक में संगठन के नेताओं ने साफ कर दिया कि अगर जल्द ही बकाया भुगतान नहीं हुआ तो चीनी मिलों के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन होगा।

सभा स्थल पर गूंजा किसान एकता का नारा

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह पहुंचे। उनका भव्य स्वागत फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर और अन्य नेताओं ने भी स्वागत में भाग लिया। सभा स्थल किसान एकता के नारों से गूंज उठा।

Gorakhpur: बिरयानी में कॉकरोच मिलने पर रेस्टोरेंट बंद

जल्द भुगतान नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने केसर चीनी मिल पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों का भुगतान रोकना गंभीर अन्याय है। उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कमिश्नरी का घेराव और आंदोलन बड़े स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा, किसानों का पैसा रोकना आर्थिक अन्याय है। जब तक किसानों का बकाया नहीं मिलेगा, भाकियू (भानु) पीछे हटने वाली नहीं है।

हाल ही में नए प्रदेश सचिव बने इरशाद अहमद ने अपने पहले संबोधन में कहा कि किसानों की मेहनत की कमाई पर कोई डाका नहीं डाल सकता। "अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो सड़कों से लेकर मिल गेट तक आंदोलन होगा। किसान का हर पैसा दिलाना हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने आगे कहा कि संगठन गांव-गांव जाकर किसानों को एकजुट करेगा और आंदोलन को मजबूत बनाएगा।

Budaun News: पुलिसकर्मी की रहस्यमयी मौत

ज्ञापन देने का दौर खत्म

युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने चेतावनी दी कि अब ज्ञापन देने का दौर खत्म हो गया है। अगर भुगतान नहीं हुआ तो मिल की कुर्की की कार्रवाई और बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति भी तय की गई। प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन सिरोही, प्रदेश प्रवक्ता ज़ुबैर सिद्दीकी, महासचिव ताहिर बाबा, युवा प्रदेश सचिव उमेश गंगवार, जिला सचिव डॉ. पंकज और तहसील अध्यक्ष हरवंश गंगवार सहित मंडल के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

Location :  Bareilly

Published :  9 April 2026, 12:43 PM IST