Bareilly News: बरेली में 16 वर्षीय अर्जुन की चाकू मारकर हत्या, बड़े भाई को बचाने पहुंचा था किशोर

Bareilly Arjun Murder Case: बरेली में बड़े भाई को बचाने पहुंचे 16 वर्षीय अर्जुन की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर 20 से ज्यादा घाव मिले हैं। वारदात के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर चाकू बरामद किया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 13 October 2026, 4:34 PM IST
google-preferred

Bareilly: बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गोकिलपुर गांव में बड़े भाई को बचाने पहुंचे 16 वर्षीय अर्जुन की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। ईएमओ शैलेश रंजन के मुताबिक, किशोर के शरीर पर चाकू के 20 से अधिक घाव मिले हैं। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। गुस्साए परिजनों ने कथित आरोपी किशोर को पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेने पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

बड़े भाई का झगड़ा देख बीच-बचाव करने पहुंचा अर्जुन

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात गांव में दो किशोर साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मृतक की मां आरती देवी ने बताया कि उनके बड़े बेटे हरदेव का घर के बाहर दूसरे किशोर से झगड़ा हो रहा था।

आरोप है कि विवाद बढ़ता देख अर्जुन अपने बड़े भाई को बचाने पहुंचा। इसी दौरान दूसरे किशोर ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए गए। गंभीर चोटों के कारण अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।

शरीर पर मिले चाकू के 20 से ज्यादा घाव

ईएमओ शैलेश रंजन ने बताया कि अर्जुन के शरीर पर चाकू के 20 से अधिक घाव पाए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां आरती देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात से ग्रामीणों में भी आक्रोश फैल गया।

यूपी की बड़ी खबर: कन्नौज एक्सप्रेस वे पर BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, सिपाही की मौत, कई घायल

आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस से भिड़े परिजन

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने कथित आरोपी किशोर को पकड़ लिया। पुलिस जब उसे हिरासत में लेने पहुंची तो परिजनों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को घर में बंद किए जाने और पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक की बात सामने आई।

जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए और लोहे का दरवाजा खुलवाकर आरोपी को थाने ले गए।

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बंद कमरे से मिला 25 वर्षीय युवक का शव, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था अर्जुन

अर्जुन के दादा रामचंद्र ने बताया कि वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था और उसने कक्षा पांच तक पढ़ाई की थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Location :  Bareilly

Published :  13 October 2026, 4:34 PM IST

Related News

Advertisement