Barabanki News: अक्षरा सिंह ने महादेवा महोत्सव में बिखेरा सुरों का जादू, देर रात तक झूमते रहे दर्शक

बाराबंकी के रामनगर में आयोजित महादेवा महोत्सव की शनिवार रात सुरों, ताल और दिव्यता का ऐसा संगम बनी, जिसने पूरे क्षेत्र को संगीतमय आनंद से भर दिया। भोजपुरी जगत की प्रसिद्ध व लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने अपनी दमदार गायकी और जोशीले अंदाज़ से हजारों दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 November 2025, 1:17 PM IST

Barabanki: बाराबंकी के रामनगर में आयोजित महादेवा महोत्सव की शनिवार रात सुरों, ताल और दिव्यता का ऐसा संगम बनी, जिसने पूरे क्षेत्र को संगीतमय आनंद से भर दिया। भोजपुरी जगत की प्रसिद्ध व लोकप्रिय कलाकार अक्षरा सिंह ने अपनी दमदार गायकी और जोशीले अंदाज़ से हजारों दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। पंडाल लोगों से खचाखच भरा रहा, वहीं बड़ी संख्या में श्रोता बाहर खड़े होकर भी कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दिए।

शिव स्तुति से शुभारंभ, दर्शकों में छलका भक्ति भाव

कार्यक्रम की शुरुआत अक्षरा सिंह ने शिव स्तुति और हनुमान भजन से की। उनके स्वर जैसे ही गूंजे, पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में डूब गया। देवी गीतों की प्रस्तुति ने लोधेश्वर महादेव की पावन धरती को भक्ति रस से भर दिया। मंच के सामने मौजूद महिलाएँ, युवा और बुजुर्ग सभी के चेहरों पर श्रद्धा और उत्साह का अनोखा मिश्रण दिखा।

बाराबंकी में विवाहिता के गर्भपात के दौरान हादसा, कोर्ट के आदेश पर हुआ ये एक्शन

सुपरहिट गीतों पर झूम उठा पंडाल

भक्ति के बाद जब अक्षरा सिंह ने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों की धुनें छेड़ीं, तो महोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया। “तू लौंग मैं लाची”, “तेरे पीछे आ गवाची” और “बाली करके इशारा बुलावे सजना” जैसे गीतों पर दर्शक थिरकने लगे। सबसे अधिक रोमांच तब देखने को मिला जब उन्होंने अपना सुपरहिट गीत “सइयां जी के वेट से बुलेट करे ठांय-ठांय” प्रस्तुत किया। मोबाइल फ्लैश की रोशनी और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी गीतों पर झूमते नजर आए।

नृत्य कलाकारों ने बढ़ाई रौनक, मंच पर छाया उत्साह

अक्षरा सिंह के साथ मंच पर जुड़े नृत्य कलाकार—अंकुर सिंह, आयुष राजपूत, हेमंत, अरुण, माही शर्मा, रोहित, वर्तिका सिंह, तनु सिंह, निशा कुमारी और आराध्या-ने ऊर्जावान डांस प्रदर्शन से माहौल को और अधिक जीवंत कर दिया। गायक अलबेला तथा इवेंट टीम के मनमीत सिंह, विशाल सिंह और अंकुर ने कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग और गहरा कर दिया।

त्रिदेव म्यूजिकल ग्रुप का उत्कृष्ट संचालन

इस यादगार संगीतमय रात को सफल बनाने का श्रेय त्रिदेव म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर अमित तिवारी को जाता है। मंच संचालन से लेकर प्रकाश व्यवस्था और कलाकारों के संयोजन तक हर पहलू को उन्होंने बेहतरीन ढंग से संभाला। टीम की मेहनत और उत्कृष्ट प्रबंधन ने पूरी रात को सुगठित और आकर्षक बनाया।

Barabanki Suicide: कमरे में गया युवक और फिर… बाराबंकी में मच गया कोहराम

दर्शकों का प्रेम बना कार्यक्रम की सबसे बड़ी शक्ति

रातभर चले इस संगीतमय उत्सव में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पंडाल भर जाने के बाद भी बाहर खड़े दर्शक उत्साह से तालियां बजाते रहे। परिवारों की मौजूदगी, बच्चों का उत्साह और संगीत की मधुर लहरों ने महादेवा महोत्सव की इस रात को अविस्मरणीय बना दिया। यह संगीतमय समागम आने वाले समय में भी लोगों की यादों में गूंजता रहेगा।

 

Location : 
  • Barabanki

Published : 
  • 23 November 2025, 1:17 PM IST